जरुरी जानकारी | तीन दिनों की तेजी थमी, रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.69 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच रुपये में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी थम गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 25 अगस्त डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच रुपये में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी थम गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी रुपये पर असर पड़ा, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने से हानि कुछ सीमित रह गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.60 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.72 के दिन के निचले स्तर तक गया और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 16 पैसे बढ़कर 82.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘मजबूत डॉलर और कमजोर घरेलू बाजारों के कारण शुक्रवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, एफआईआई के निवेश प्रवाह ने गिरावट पर कुछ अंकुश लगाया। अमेरिका के मिश्रित से सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के कारण डॉलर में तेजी आई।’’

अमेरिकी सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में गिरावट आई है और पिछले महीने की तुलना में जुलाई में मुख्य टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर में वृद्धि हुई है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में और बढ़ोतरी की की संभावना बढ़ गई हैं।

निवेशक शुक्रवार को जैक्सन होल संगोष्ठी में अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 104.17 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.39 प्रतिशत बढ़कर 84.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक आज 365.83 अंक की तेजी के साथ 64,886.51 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,524.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस