देश की खबरें | महाराष्ट्र में तीन व्यापारियों के साथ लूटपाट, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिले में तीन कबाड़ व्यापारियों पर हमला करने और उनसे पांच लाख रुपये से ज्यादा का सामान लूटने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने करीब 20 लोगों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 24 मार्च उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिले में तीन कबाड़ व्यापारियों पर हमला करने और उनसे पांच लाख रुपये से ज्यादा का सामान लूटने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने करीब 20 लोगों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना 20 मार्च की रात को हुई।

पनवेल थाने के एक अधिकारी ने बताया, "शिकायतकर्ता फरहान खोट को सूचना मिली थी कि धुले जिले में पवन चक्कियों में तांबा की बिक्री होगी और वह इसे खरीदना चाहता था। दो अन्य व्यापारियों के साथ वह तांबा खरीदने के लिए धुले गया।"

अधिकारी के मुताबिक, तांबा खरीदने के लिए फरहान ने जिस व्यक्ति से संपर्क किया था उससे मुलाकात के दौरान लगभग 20 लोगों का एक समूह वहां आया और उन लोगों के साथ मार-पीट करने लगा।

अधिकारी ने बताया कि फरहान जिन दो लोगों के साथ बातचीत कर रहा था, वे भी हमलावरों में शामिल हो गये और कारोबारियों से 5.07 लाख रुपये की नकदी और आभूषण सहित उनका सामान लूट लिया।

इसके बाद पीड़ितों ने पनवेल लौट कर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\