देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने और उनकी वर्दी फाड़ने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 30 मई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने और उनकी वर्दी फाड़ने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना बुढाना इलाके में मेरठ-करनाल राजमार्ग पर सखवतपुर जांच चौकी के पास रविवार शाम को हुई थी।

उन्होंने बताया कि कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पुलिस कर्मी अंकित और सूरज ने गाड़ी को रोका। गाड़ी में मुज़्ज़मिल, ताजमुल, हमीद और अन्य सवार थे।

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से हमला कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी।

बढाना थाने के एसएचओ रविंदर सिंह यादव ने बताया कि इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड