देश की खबरें | मुंबई में डकैती के मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के गोरेगांव इलाके में सार्वजनिक शौचालय खोजने में महिला की मदद करने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात नवंबर मुंबई के गोरेगांव इलाके में सार्वजनिक शौचालय खोजने में महिला की मदद करने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात शिकायतकर्ता से एक महिला ने सार्वजनिक शौचालय का रास्ता बताने के लिये कहा ।

यह भी पढ़े | Bihar Exit Polls 2020: बिहार की सत्ता के लिए NDA और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला, नीतीश कुमार पर भारी पड़ेंगे तेजस्वी यादव- चिराग पासवान का ऐसा होगा हाल.

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया, ''जब वे दोनों एक शौचालय के निकट पहुंचे, तो तीन लोगों ने शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये लूट लिये । हमने सुलताना शेख, मिथिल परमार एवं सोहैल मेत्तार को गिरफ्तार कर लिया है । ये नालासोपारा के रहने वाले हैं।''

उन्होंने बताया, ''एक आरोपी पीड़ित के कार्यालय में काम करता है और उसे जानता है कि पीड़ित पैसा संग्रह करने का काम करता है और इसलिये निश्चित रूप से उसके पास कुछ नकद होगा । ’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में इस साल डेंगू से एक भी व्यक्ति की नहीं गई जान, CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी.

अधिकारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन के साथ 16 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं । मोबाइल की कीमत 63 हजार रुपये है ।

उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू