Rajasthan Shocker: राजस्थान के झालावाड़ में की गई हत्या के मामले में उज्जैन से 3 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में झालावाड़ के डग कस्बे में पिछले सप्ताह 20 वर्षीय ‘वीडियोग्राफर’ की गोली मारकर हत्या करने के सिलसिले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Representational Image | PTI

कोटा, 28 अप्रैल : राजस्थान में झालावाड़ के डग कस्बे में पिछले सप्ताह 20 वर्षीय ‘वीडियोग्राफर’ की गोली मारकर हत्या करने के सिलसिले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की पहचान 29 वर्षीय सोहेल खान और उसके साथियों 22 वर्षीय फैजल खान उर्फ हिदायत तथा मध्य प्रदेश के उज्जैन के रिंग रोड स्थित गंगधार निवासी 29 वर्षीय फारुख के रूप में हुई है. सोहेल और फैजल डग कस्बे के निवासी हैं.

उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को डग के निवासी शंभू सिंह की एक कार के अंदर से चली गोली लगने से मौत हो गई थी. कार में दो लोग सवार थे. पुलिस उपाधीक्षक जय प्रकाश अटल ने उस समय बताया था कि सिंह का कार सवार लोगों से झगड़ा हुआ था. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने इलाके में कम से कम छह दुकानों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया. रायपुर थाने के एसएचओ बन्नालाल जाट के सिर में गंभीर चोट आईं और उन्हें झालावाड़ में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया. भीड़ के साथ झड़प में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई हैं. यह भी पढ़ें : Bandra Fire: मुंबई के बांद्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद; VIDEO

एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया है. इससे पहले, अधिकारियों ने चाचोरनी गांव में सोहेल खान के घर को ध्वस्त कर दिया था. तोमर ने बताया कि सोहेल खान के खिलाफ हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और हत्या के प्रयास समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 25,000 रुपये का इनाम भी रखा गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड