देश की खबरें | मुंबई में चलती कार में किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पिछले महीने 15 वर्षीय लड़की को कथित रूप से अगवा करने और चलती कार में उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 अगस्त मुंबई में पिछले महीने 15 वर्षीय लड़की को कथित रूप से अगवा करने और चलती कार में उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह कथित घटना 29 जुलाई की सुबह हुई, जब लड़की घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर अकेले टहल रही थी।

यह भी पढ़े | राहत इंदौरी के निधन के बाद उन्हें आज रात 9.30 बजे इंदौर के छोटी खजरानी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा , ''लड़की जब टहल रही थी तो एक कार उसके पास आकर रुकी। उसमें बैठे तीन लोगों ने उसे अंदर खींच लिया और वहां से चले गए।''

उन्होंने कहा कि तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर में भूकंप के झटके से दहली धरती, तीव्रता 4.0 मापी गई.

अधिकारी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद वे लड़की को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर छोड़ गए।

मानखुर्द पुलिस ने पिछले सप्ताह इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने मानखुर्द-शिवाजी नगर इलाके में तीनों की तलाश की और आठ अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अपहरण के लिये भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों में से एक बिजली मिस्री और वाहन चालक है जबकि तीसरा आरोपी बेरोजगार है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-6) शशिकुमार मीणा ने कहा, ''वारदात को अंजाम देने के लिये इस्तेमाल की गई कार को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति मिली हुई थी। तीनों आरोपियों को 15 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट