जिन लोगों ने छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया, उन्हें सख्त सजा मिलेगी: मुख्यमंत्री केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पंजाब में एक विश्वविद्यालय की छात्राओं का ‘‘आपत्तिजनक’’वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में संलिप्त लोगों को सख्त सजा मिलेगी.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पंजाब में एक विश्वविद्यालय की छात्राओं का ‘‘आपत्तिजनक’’वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में संलिप्त लोगों को सख्त सजा मिलेगी. पुलिस ने बताया कि कई छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के खिलाफ मोहाली स्थित विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था.

पुलिस ने बताया कि वीडियो ऑनलाइन साझा करने में संलिप्त छात्रा को पकड़ लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोप है कि छात्रा ने कुछ छात्राओं का वीडियो बनाकर उन्हें शिमला के युवक को भेजा जिसने कथित तौर पर इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. यह बेहद संगीन और शर्मनाक है. इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें. हम सब आपके साथ हैं. सभी संयम से काम लें.’’ यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद घायल इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को भी गोली लगी

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार है. पंजाब के स्कूली शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संयंम रखने को कहा है और भरोसा दिया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों-बेटियों के सम्मान से जुड़ा है. मीडिया सहित सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. एक समाज के तौर पर यह हमारे लिए भी परीक्षा की घड़ी है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें