देश की खबरें | ओडिशा में जिन लोगों के पास पहचान पत्र नहीं होगा उन्हें भी लगाया जाएगा कोविड-19 रोधी टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,982 नए मामले सामने आए तथा 17 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 12 मई ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,982 नए मामले सामने आए तथा 17 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बीच राज्य सरकार ने ऐसे लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है जिन्हें संक्रमण का जोखिम अधिक है लेकिन जिनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य पीके महापात्र ने कहा कि पहचान पत्र के अभाव में ऐसे लोगों को टीके से वंचित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे संवेदनशील लोगों को पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में टीका लगाने से इनकार नहीं किया जा सकता। इनमें खानाबदोश लोग, कैदी, मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों में रहने वाले लोग, वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग, भिखारी आदि शामिल हैं।’’

मंगलवार को 49,191 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए। यहां जांच के बाद संक्रमण की दर (टेस्ट पॉजिटिविटी रेट या टीपीआर) 22.32 फीसदी है। राज्य में टीपीआर शुक्रवार से 20 फीसदी से अधिक बनी हुई है।

राज्य में फिलहाल 98,230 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में संक्रमण के अब तक कुल 5,65,648 मामले सामने आ चुके हैं तथा 2,232 लोगों की मौत हो चुकी है।

नए मामलों में से 6,149 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि 4,833 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के हैं।

सर्वाधिक 1,539 नए मामले खुर्दा जिले से हैं। इसके बाद सुदंरगढ़ में 964, कटक में 885, अंगुल में 539 मामले तथा संबलपुर में 454 नए मामले सामने आए हैं।

मानसी शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज