ताजा खबरें | जो हमारी टोपी को बदनाम करते थे, उनको जनता ने टोपी पहनने पर मजबूर कर दिया : अखिलेश

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि जो लोग हमारी टोपी को बदनाम करते थे, उनको उप्र की जनता ने टोपी पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।

जौनपुर, पांच मार्च समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि जो लोग हमारी टोपी को बदनाम करते थे, उनको उप्र की जनता ने टोपी पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।

जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी लकी यादव के समर्थन में शनिवार को अपनी आखिरी चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि सातवें चरण में मल्हनी व जौनपुर की जनता भारतीय जनता पार्टी एवं विरोधी पार्टी को सात समंदर पार भेज दे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये अलग बात है कि जो हमारी टोपी बदनाम करते थे, उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें टोपी पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। यादव ने तंज किया कि यह अलग बात है कि उन्होंने रंग बदलकर टोपी पहनी है, ये रंग बदलने वाले लोग हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान भगवा रंग की टोपी पहनी थी। मोदी ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में गोरखपुर की एक सभा में सपा की लाल टोपी पर निशाना साधते हुए कहा था '' लाल टोपी वालों को उप्र में घोटाले के लिए सरकार चाहिए, लाल टोपी वालों को सिर्फ सत्ता और लाल बत्‍ती से मतलब है लेकिन ये लोग उप्र के लिए रेड अलर्ट हैं यानी खतरे की घंटी।''

यादव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ''हमे तो ऐसा लगता है कि मल्हनी के लोग सपा को धुंआधार वोट करने वाले हैं और धुंआधार वोट करके जो विरोधी लोग हैं उनको धुंआ- धुंआ कर देना।''

उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गर्मी निकालने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, '' गर्मी निकालने वालों से कह रहे कि समाजवादी सरकार बनेगी तो भर्ती निकालने का काम करेंगे।'' भीड़ की ओर इशारा कर उन्‍होंने दावा किया '' यह भीड़ गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान