देश की खबरें | ‘विश्वासघात’ करने वाले दूसरों को प्याज नहीं खाने की सलाह दे रहे हैं: आदित्य ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मंत्री दादा भूसे की प्याज संबंधी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने भोजन की शपथ खाई और "विश्वासघात" किया, वे दूसरों को प्याज न खाने की सलाह दे रहे हैं।

मुंबई, 22 अगस्त शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मंत्री दादा भूसे की प्याज संबंधी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने भोजन की शपथ खाई और "विश्वासघात" किया, वे दूसरों को प्याज न खाने की सलाह दे रहे हैं।

प्याज की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी देखी गई है।

ठाकरे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र में भुसे जैसे मंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना के प्रमुख सदस्य हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन्होंने भोजन की शपथ खाई और विश्वासघात किया, वे दूसरों को प्याज न खाने की सलाह दे रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र में ऐसे मंत्री हैं।’’

केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर 40 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लगाने के खिलाफ किसानों और व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को भुसे ने कहा कि अगर लोग 2 से 4 महीने तक प्याज नहीं खाएंगे तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके भुसे शिवसेना के उन 40 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल पार्टी (शिवसेना) नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

अमित पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\