देश की खबरें | सत्तर साल का हिसाब माँगने वाले अपने शासन के 8 साल का हिसाब जनता को नहीं दे रहे : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता पाने वालों की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो चुकी है।

जयपुर, 25 मई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता पाने वालों की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो चुकी है।

डोटासरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा निकाली जा रही ‘आजादी की गौरव यात्रा’ के राजस्थान की सीमा से प्रस्थान के समय शाहजहाँपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘सत्तर साल का हिसाब माँगने वाले अपने शासन के 8 साल का हिसाब जनता को नहीं दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महँगाई एवं बेरोजगारी बढ़ रही है, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है। उन्होंने कहा कि कपड़ा, दालें, खाद्य तेल सहित सभी आवश्यकता की वस्तुएं आम आदमी की पहुँच से बाहर हो गई है और 70 साल में बेरोजगारी दर सबसे ऊंची है।

डोटासरा ने कहा कि जिस प्रकार देश में भय का माहौल बना हुआ है सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर जनता के बीच संकल्प लेकर जाना होगा तथा राहुल गाँधी के आह्वान पर भारत जोड़ो की बात करनी होगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भाई को भाई से लड़ा रही है जबकि कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो के नारे के साथ समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए आवश्यक है कि 2024 में केन्द्र से राजग सरकार को हटाकर पुन: संप्रग सरकार बनायी जाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी