जरुरी जानकारी | इस सप्ताह ई-श्रम पोर्टल पर 10 करोड़ को छू सकता है पंजीकरण का आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों का आंकड़ा इस सप्ताह 10 करोड़ पर पहुंच सकता है। ताजा आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। अभी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत! श्रमिकों की संख्या 9.7 करोड़ के करीब है।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों का आंकड़ा इस सप्ताह 10 करोड़ पर पहुंच सकता है। ताजा आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। अभी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत! श्रमिकों की संख्या 9.7 करोड़ के करीब है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है जो आधार के साथ जुड़ा असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस है। पोर्टल 26 अगस्त, 2021 को शुरू किया गया था।

पोर्टल पर रविवार को 13.97 लाख श्रमिकों ने पंजीकरण कराया, जबकि शनिवार को यह संख्या 14.95 लाख थी।

इस तरह इस बात को ध्यान में रखते हुए कि एक दिन में औसतन 10 लाख श्रमिकों का पंजीकरण हो रहा है, नामांकन इस सप्ताह ही 10 करोड़ का आंकड़ा छू सकता है।

पोर्टल के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि ई-श्रम पोर्टल पर 9.7 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हैं, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग जैसे सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के श्रमिकों की संख्या 72.46 प्रतिशत है जबकि 27.54 प्रतिशत सामान्य वर्ग से हैं।

इसके अलावा, असंगठित क्षेत्र के 89.68 प्रतिशत पंजीकृत श्रमिकों ने अपने बैंक विवरण प्रदान किए हैं।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि भारत में गांवों में विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं के वितरण के लिए गठित साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से 80.73 प्रतिशत पंजीकरण हुए हैं।

प्रणव अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now