देश की खबरें | मथुरा में इस बार मंदिरों की पूजन परम्परा तो होगी, परंतु दर्शन घर बैठ कर करने पड़ेंगे: दिनेश शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के मंदिरों में साज-सज्जा, परम्पराओं का निर्वहन, जन्माभिषेक आदि सभी कुछ होंगे लेकिन मंदिर में दर्शन का मौका नहीं मिलेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के मंदिरों में साज-सज्जा, परम्पराओं का निर्वहन, जन्माभिषेक आदि सभी कुछ होंगे लेकिन मंदिर में दर्शन का मौका नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार मंदिरों में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा वे केवल टीवी पर सीधा प्रसारण देखकर ही ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों एवं कोविड-19 संबंधी समीक्षा बैठकों में भाग लेने के लिए आए थे।

उन्होंने बैठकों के बाद मीडिया से कहा, ‘‘ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान का जन्मोत्सव पारम्परिक तौर पर धूमधाम से मनाया जाता रहा है जिसकी देश ही नहीं, समूची दुनिया में चर्चा होती है। लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते मंदिरों के प्रबंधकों एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर तय किया है कि सजावट एवं पूजन आदि तो पूर्ववत रहेगा परंतु दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे।’’

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार बताया, ‘जिला प्रशासन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के सजीव प्रसारण की व्यवस्था करेगा। सभी श्रद्धालु मंदिरों में में जाने के बजाय अपने घरों में रहकर ही सीधा प्रसारण देख सकेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनपद में बहुत से मंदिर हैं जो इन दिनों 31 अगस्त तक बंद हैं, कुछ में पट बंद हैं। इन सभी मंदिरों में पूजन-अर्चन तो विगत वर्षों के समान ही होगा, परंतु श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं हो सकेगा और मंदिर में सेवायतों की संख्या भी सीमित ही रहेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\