देश की खबरें | भूमि पूजन के लिए यह सही समय नहीं है : एआईएमआईएम सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लीमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने शुक्रवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए ‘भूमि पूजन’ को टाला जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 24 जुलाई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लीमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने शुक्रवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए ‘भूमि पूजन’ को टाला जा सकता है।

मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम पांच अगस्त को होने वाला है।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना एम्स की छत से COVID-19 पॉजिटिव मरीज ने लगाईं छलांग.

औरंगाबाद के सांसद ने यहां कहा, ‘‘हमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जो समय चुना गया है उससे हमें समस्या है।’’

जलील ने दावा किया कि उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा खराब है। हालांकि भाजपा ने कहा है कि करीब 200 व्यक्ति ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और महत्वपूर्ण हस्तियों के पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात होगी।

यह भी पढ़े | मुंबई: धारावी इलाके में आज COVID-19 के 6 नए मामले सामने आए : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने पूछा कि अगर इस कार्यक्रम के लिए दो घंटे की अनुमति दी जाती है तो सामान्य श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजा करने या मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती, जहां बहुत कम समय लगता है।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या अयोध्या जाने वाले लोगों का महामारी से किसी तरह का समझौता हो गया है या इस दौरान वायरस छुट्टी पर चला जाएगा।’’

जलील ने कहा, ‘‘भाजपा के कुछ नेताओं का कहना है कि हमने 492 वर्षों तक इस क्षण का इंतजार किया है। लेकिन अगर उन्होंने सदियों इंतजार किया तो वे कुछ महीने और इंतजार कर सकते हैं।’’

उन्होंने बकरीद पर ‘प्रतीकात्मक कुर्बानी’ करने की सलाह मुस्लिम समुदाय को देने के लिए महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार की भी आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\