देश की खबरें | यह सरकार नहीं चाहती कि लोग जन्माष्टमी मनाएं- अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी लगाकर यह सरकार नहीं चाहती कि लोग जन्माष्टमी मनाएं।

लखनऊ, पांच अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी लगाकर यह सरकार नहीं चाहती कि लोग जन्माष्टमी मनाएं।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा, ‘‘भाजपा को महंगाई से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने दूध और दही पर जीएसटी लगा दिया है। यदि कोई बाबा भोलेनाथ पर एक पैकेट दूध चढ़ाना चाहे तो क्या उसे कर नहीं देना पड़ेगा। यह सरकार चाहती है कि लोग जन्माष्टमी तक ना मनाएं।’’

यहां जनेश्वर मिश्रा पार्क में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित करने के बाद सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में कहा, ‘‘देश को यह एहसास करना होगा कि भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की राजनीतिक शाखा है और यदि हम उनका (आरएसएस) इतिहास देखें तो उन्होंने वर्षों तक अपने स्थान पर तिरंगा झंडा नहीं लगाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आगाह करना चाहता हूं कि भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे करवा सकती है। आप सभी को याद रखना चाहिए कि कासगंज में क्या हुआ। कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे किए।’’

उल्लेखनीय है कि कासगंज में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे युवकों के साथ झगड़े के बाद 26 जनवरी, 2018 को हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य नहीं बन सकता। पिछ़ड़ी जाति के लोगों, दलितों और मुस्लिमों को भाजपा शासन में सबसे अधिक तकलीफ उठानी पड़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो जाति आधारित जनगणना उत्तर प्रदेश में कराई जाएगी।

जनेश्वर मिश्रा के बारे में यादव ने कहा, ‘‘जनेश्वर मिश्रा ने अपना पूरा जीवन समाजवादी सिद्धातों पर जिया। उनके जैसा किसी अन्य ने समाजवाद के सिद्धातों को आत्मसात नहीं किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू