खेल की खबरें | तेरह साल के वैभव आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बने, भुवनेश्वर को मिले अच्छे दाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बिहार के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम द्वारा खरीदे गए सबसे युवा खिलाड़ी बन गए जबकि दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा ।

जेद्दा, 25 नवंबर बिहार के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम द्वारा खरीदे गए सबसे युवा खिलाड़ी बन गए जबकि दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा ।

सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ दस लाख रूपये में खरीदा । राजस्थान के खिलाफ शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने छह गेंद में 13 रन बनाये । वह दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए ।

सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने । सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे ।

अजिंक्य रहाणे को पहले कोई खरीदार नहीं मिल था लेकिन नीलामी में लौटने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें डेढ करोड़ रूपये में खरीदा ।

वहीं न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन , मुंबई के शारदुल ठाकुर और पृथ्वी साव को खरीदार नहीं मिला ।

आईपीएल के अगले सत्र से पहले 35 वर्ष के होने वाले भुवनेश्वर ने 287 टी20 मैचों में 300 विकेट लिये हैं । उन्होंने आखिरी बार भारत के लिये नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

लेकिन नीलामी के समीकरण ऐसे हैं कि हर टीम को कम से कम तीन भारतीय तेज गेंदबाज चाहिये और पूल इतना बड़ा भी नहीं है । इसी वजह से भुवनेश्वर, चोटों से प्रभावित रहने वाले दीपक चाहर (मुंबई इंडियंस नौ करोड़ 25 लाख रूपये) , टेस्ट रिजर्व मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आरटीएम में आठ करोड़ रूपये) को अच्छे दाम मिले ।

चाहर ने कहा ,‘‘पिछले आईपीएल सत्र के बाद मैं अभ्यास के लिये इंग्लैंड चला गया था । मैने वहां बड़े फुटबॉल क्लबों के साथ ट्रेनिंग की । इसके बाद आकर पांच रणजी मैचों में 150 ओवर फेंके । अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहा हूं यानी छह महीने से लगातार क्रिकेट खेल रहा हूं । मुझे यकीन है कि मैं मौका मिलने पर पूरे 14 मैचों में शत प्रतिशत दे सकूंगा ।’’

आकाश दीप को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा । चाहर और भुवनेश्वर दोनों पावरप्ले में गेंद को स्विंग करा लेते हैं । वहीं मुकेश डैथ ओवरों में अच्छे यॉर्कर डालने के लिये मशहूर हैं ।

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने सोमवार को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने साढे करोड़ रूपये में खरीदा ।

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी फाफ डु प्लेसिस और वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन को पंजाब किंग्स ने सात करोड़ रूपये में खरीदा ।

पिछली बार 18 करोड़ रूपये में बिके इंग्लैंड के सैम कुरेन को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा । हार्दिक पंड्या के भाई कृणाल पंड्या को आरसीबी ने पांच करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा । नीतिश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ 20 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया ।

पहले बिक नहीं सके देवदत्त पडिक्कल को आरसीबी ने बेसप्राइज दो करोड़ रूपये पर खरीदा जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ में, मोईन अली और उमरान मलिक को केकेआर ने क्रमश: दो करोड़ रूपये और 75 लाख रूपये में खरीदा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

US Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू