देश की खबरें | सभी वयस्कों को कोविड-रोधी तीसरी खुराक वैज्ञानिक जरूरतों के अनुरूप : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी वयस्कों को कोविड-रोधी टीके की तीसरी खुराक देने का निर्णय वैज्ञानिक आधार पर लिया जाएगा और इसे लेकर मिल रही जानकारियों पर गम्भीरता से विचार चल रहा है।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी वयस्कों को कोविड-रोधी टीके की तीसरी खुराक देने का निर्णय वैज्ञानिक आधार पर लिया जाएगा और इसे लेकर मिल रही जानकारियों पर गम्भीरता से विचार चल रहा है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने एक साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि एहतियाती खुराक के बारे में सभी निर्णय जरूरतों के आधार पर सबसे पहले लिये जाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण की अतिरिक्त जरूरतों और आबादी के अनुकूल इन्हें समाहित करने पर निरंतर परीक्षण चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विश्व के घटनाक्रमों पर भी नजर रखते हैं और विश्लेषण करते हैं तथा टीकाकरण के सभी विकल्पों पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है।’’

टीकाकरण कवरेज पर एक सवाल के जवाब में, स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हालांकि विभिन्न आयु समूहों के बीच टीकाकरण के कवरेज में भिन्नता है, लेकिन सामूहिक रूप से देश में टीकाकरण की गति अभी भी अच्छी है।

पॉल ने कहा कि पुनर्संक्रमण के मामलों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड