खेल की खबरें | रोहित और कोहली के लिए चीजें मेरे दिमाग में है, सही समय पर उनसे बात करूंगा: कोटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के नए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के मौजूदा समूह से परिचित होने से उनका काम थोड़ा आसान हो जायेगा और वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारी में लगे आलोचनाओं से घिरे अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

राजकोट, 27 जनवरी भारत के नए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के मौजूदा समूह से परिचित होने से उनका काम थोड़ा आसान हो जायेगा और वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारी में लगे आलोचनाओं से घिरे अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

कोटक ने एनसीए और भारत ए स्तर पर काफी काम किया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखलाओं में लगातार हार के बाद उन्हें भारतीय टीम की बल्लेबाजी इकाई का प्रभार दिया गया है।

कोटक का कार्यभार इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 श्रृंखला से शुरू हुआ है। वह इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला और फिर चैम्पियंस ट्रॉफी में बल्लेबाजों का मार्गदर्शन करेंगे।

रोहित और कोहली छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए टीम से जुड़ेंगे।

कोटक ने यहां मीडिया ने कहा, ‘‘ रोहित और विराट बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन इस टीम (टी20) में जो खिलाड़ी हैं शानदार है। मेरा काम यह समझने की कोशिश करने के बारे में कि खिलाड़ी अपने खेल की योजना कैसे बना रहे हैं, उनकी सोच क्या है और हम किस तरह से उनके खेल में कुछ जोड़ सकते हैं। मैं इसी तरह सोचता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अगर किसी खिलाड़ी के खेल में दो या पांच प्रतिशत भी जोड़ सका तो यह बड़ी बात होगी। उन्होंने जितना क्रिकेट खेला है और जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए यह कहना अनुचित नहीं होगा। मेरे लिए भी उनसे सीखने को बहुत सी बातें हो सकती हैं।’’

कोटक ने कहा कि समय आने पर वह दोनों दिग्गज खिलाड़ियों से बात करेंगे।

सौराष्ट्र के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह खेल इसी तरह चलता है, आपको दूसरों के विचारों को सुनने और सीखने के लिए तैयार रहना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (रोहित और कोहली) अगर मुझ से कुछ पूछना चाहते हैं तो मेरे दिमाग में कुछ चीजें हैं और मैं इसे कहूंगा लेकिन यह सही समय पर होना चाहिए । उन्हें यह महसूस करना चाहिये कि वे इसके लिए तैयार है।’’

बीसीसीआई ने कोटक की नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उनका कार्यकाल कम से कम इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला तक रहने की संभावना है।

आनन्द मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\