देश की खबरें | हालात गंभीर, संविधान व लोकतंत्र खतरे में: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को एक बार फिर कहा कि देश में संविधान व लोकतंत्र खतरे में है और हालात गंभीर हैं। इस बारे में देश के हर व्यक्ति को सोचना होगा।

जयपुर, 16 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को एक बार फिर कहा कि देश में संविधान व लोकतंत्र खतरे में है और हालात गंभीर हैं। इस बारे में देश के हर व्यक्ति को सोचना होगा।

गहलोत ने पिछले साल अपनी सरकार की स्थिरता को लेकर उपजे संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक लंबे समय तक होटलों में रहे और जनता के आशीर्वाद से ही मौजूदा सरकार कायम है।

केंद्रीय गृह मंत्री पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘गृहमंत्री कुछ नहीं कर पाये.. उन्हें बहुत घमंड था.. उनको मध्यप्रदेश का घमंड था, लेकिन प्रदेशवासियों ने उनके घमंड को चकनाचूर कर दिया। क्या यह कोई तरीका है लोकतंत्र में? सरकारें गिराओ.. देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम.. आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। हालात बड़े गंभीर हैं... हर व्यक्ति को, देशवासियों को सोचना पड़ेगा।’’

वे बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संप्रग सरकार थी तो उसने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा होने के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ने दी थी और कीमतों पर नियंत्रण रखा। वहीं मौजूदा राजग सरकार के शासन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 रुपये प्रति बैरल तक टूट गई.. तब भी पेट्रोल-डीजल कीमतें तेजी से बढी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल में 5 रुपये और 10 रुपये घटाये तो राज्य सरकार का राजस्व अपने आप ही उसी अनुपात में 1800 करोड़ रुपये कम हो गया। अब हमने केन्द्र सरकार से मांग की है कि अगर महंगाई कम करनी है तो आप 10 रुपये 15 रुपये की कटौती करो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में अब तक करीब एक लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और आगे करीब 80 हजार नौकरियां देने की प्रक्रिया चल रही है… पूरी तरह सरकार आपके (जनता के) साथ खड़ी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू