देश की खबरें | भारतीय जनता पार्टी के विधायक के कार्यालय में चोरों ने सेंधमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चोरों ने भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के कार्यालय में कथित रूप से सेंध लगाई और वहां से दो टेलीविजन ले गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चोरों ने भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के कार्यालय में कथित रूप से सेंध लगाई और वहां से दो टेलीविजन ले गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने यह सेंधमारी की जिसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

चोरी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि चोर दो टेलीविजन ले गए और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। पिछले कुछ सालों में यह तीसरा मौका है जब उनके विश्वास नगर कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है ।

चोरों ने जनवरी 2017 में आखिरी बार उनके कार्यालय में चोरी की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now