देश की खबरें | ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल के पद्म विभूषण पुरस्कार जबकि असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण पुरस्कार के लिये नामित किया गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ''हम सभी को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों पर गर्व है। राष्ट्र और मानवता संबंधी उनके बड़े योगदान के लिये भारत उनका आभारी है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।''

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं।

पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं।

इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\