देश की खबरें | बिना भेदभाव प्रगति के अवसर मिलेंगे लेकिन किसी का तुष्टिकरण नहीं होगा: योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि 'नए' भारत में सभी को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा और प्रगति के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी का तुष्टिकरण नहीं होगा।

आगरा (उप्र), सात मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि 'नए' भारत में सभी को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा और प्रगति के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी का तुष्टिकरण नहीं होगा।

आगरा में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के अंतर्गत 1,000 युवाओं के बीच ऋण वितरण के लिये आयोजित कार्यकम को मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे।

योगी ने आगरा मंडल के 1,000 युवाओं को शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के अंतर्गत ऋण का चेक एवं उप्र ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) के प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट का वितरण किया।

उन्होंने कहा युवा देश की ऊर्जा के प्रतीक हैं। आज 1,000 नए युवा उद्यमी प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए तत्पर होकर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुंभ ने उत्तर प्रदेश को आस्था के पांच कॉरिडोर दिए हैं और यह पंच तीर्थ आज आस्था के साथ-साथ आजीविका के भी आधार बने हैं।

उन्होंने कहा, "इस नए भारत में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। सुरक्षा और समृद्धि सभी के लिए है, विकास के अवसर सभी के लिए हैं, लेकिन किसी का तुष्टिकरण नहीं होगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\