देश की खबरें | राजस्थान में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा : भजनलाल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लोगों को विश्वास दिलाती है कि प्रदेश कानून के अनुसार चलेगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

जयपुर, 24 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लोगों को विश्वास दिलाती है कि प्रदेश कानून के अनुसार चलेगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने प्रदेश की प्रमुख समस्या पानी और बिजली के लिए काम किया है। किसानों के लिए सम्मान निधि देने के साथ घुमंतू और अर्द्ध घुमंतू वर्ग के लिए आवास सुविधा दी गई है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग आम जनता के जज्बातों से खिलवाड़ करते हुए एक-दूसरे को लड़ाने का काम कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र में अशांति फैलाने के साथ माताओं-बहनों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। लेकिन, प्रदेश की भाजपा सरकार आपको विश्वास दिलाती है कि ये प्रदेश कानून के अनुसार ही चलेगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।’’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को खींवसर, संलुबर और चौरासी विधानसभा उप चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास के कार्य करवाए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की 'डबल इंजन' सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजन करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है। वहीं, दूसरी ओर महिलाओं के उत्पीड़न, गुंडागर्दी और अपराध पर लगाम लगाने का भी कार्य किया जा रहा है।

शर्मा ने खींवसर से भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा, संलुबर से शांति देवी मीणा और चौरासी से कारीलाल ननोमा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर विधानसभा में भेजने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम करते हैं, झूठी बातें करके आमजन को बरगलाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने पहले ही साल एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया, 33 हजार नियुक्ति पत्र दिए, 90 हजार भर्तियों को कैबिनेट ने स्वीकृति दी और दो साल का भर्ती कैलेंडर जारी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है, वहीं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहाड़ी इलाकों के विकास के लिए योजनाएं शुरू कर रहे है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार विकसित राजस्थान के लिए मिलकर कार्य कर रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\