खेल की खबरें | पंत के लिये होगी बड़ी परीक्षा, जब दिल्ली कैपिटल्स भिड़ेगी अय्यर की केकेआर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल में दिल्ली की फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अय्यर 2020 में टीम को फाइनल तक ले गये थे। लेकिन चोटिल होने के कारण वह पिछले सत्र के पहले हिस्से में नहीं खेल पाये जिससे उनकी जगह पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। और फिर दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 27 वर्षीय अय्यर को रिटेन भी नहीं किया जिससे केकेआर ने नीलामी में उन्हें खरीद लिया।

आईपीएल में दिल्ली की फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अय्यर 2020 में टीम को फाइनल तक ले गये थे। लेकिन चोटिल होने के कारण वह पिछले सत्र के पहले हिस्से में नहीं खेल पाये जिससे उनकी जगह पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। और फिर दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 27 वर्षीय अय्यर को रिटेन भी नहीं किया जिससे केकेआर ने नीलामी में उन्हें खरीद लिया।

अय्यर की कप्तानी में केकेआर चार मैचों में छह अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रही है और उसे एकमात्र हार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से मिली।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने जीत से शुरूआत की और फिर उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा जिससे वह सातवें स्थान पर है।

पंत और अय्यर दोनों को भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज थोड़ा दबाव महसूस कर रहा होगा क्योंकि उसकी टीम ने अभी तक महज एक ही मैच जीता है।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से करीबी मुकाबले में हार गयी जबकि उसे दूसरी नयी टीम गुजरात टाइटंस से भी पराजय झेलनी पड़ी।

हालांकि तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया की वापसी से गेंदबाजी इकाई मजबूत हुई जो चोट से उबर रहे थे। इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने नवंबर में टी20 विश्व कप के बाद से गेंदबाजी नहीं की है जिससे वह निश्चित रूप से लय में नहीं दिख रहा है।

काफी विकल्पों के बावजूद गेंदबाजी इकाई मारक नहीं दिखी है जिसने गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ काफी रन लुटा दिये। मुस्तफिजुर रहमान उनके लिये शीर्ष प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज रहे हैं लेकिन अन्य उनका बखूबी साथ नहीं निभा सके।

उनकी बल्लेबाजी इकाई भी इतनी मजबूत नहीं दिखी है जिसमें कप्तान पंत से फिर बल्ले से ज्यादा से ज्यादा रन जुटाने की उम्मीद है।

टीम पृथ्वी साव और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से मजबूत शुरूआत कराने की उम्मीद करेगी क्योंकि उनके मध्यक्रम ने अभी तक कुछ कमाल नहीं किया है। साव ने लखनऊ की टीम के खिलाफ 34 गेंद में 61 रन बनाये थे।

केकेआर की टीम का इस मैच से पहले मनोबल काफी बढ़ा हुआ है जिसने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस केा शिकस्त दी जिसमें पैट कमिंस ने 15 गेंद में 56 रन बनाये।

पूर्व चैम्पियन केकेआर ऐसी मजबूत इकाई के रूप में खेल रही है जो किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है।

उमेश यादव शानदार फॉर्म में हैं जिन्होंने पावरप्ले में प्रभावित किया है और आस्ट्रेलिया के कमिंस के साथ मिलकर उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जो दिल्ली के गैर अनुभवी बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है।

स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और सुनील नारायण भी इसमें अहम योगदान दे सकते हैं।

वेंकटेश अय्यर ने पिछले मैच में बल्ले से अपनी चमक बिखेरी लेकिन अनुभवी अजिंक्य रहाणे को मुश्किल हो रही है जिससे देखना होगा कि टीम प्रबंधन कितने लंबे समय तक उन्हें मौका देता है। कप्तान अय्यर भी बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

ब्रेबोर्न की पिच बल्लेबाजों के लिये कारगर रही है जिसमें ओस की दिन के खेल में कोई भूमिका नहीं होगी जिससे कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

टीम इस प्रकार हैं :

कोलकाता नाइट राइडर्स:

आरोन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नितीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, अशोक शर्मा, पैट कमिंस, रसिक डार, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन।

दिल्ली कैपिटल्स:

ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बार, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी साव, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नोर्किया, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश धुल, केएस भरत और टिम सीफर्ट।

मैच भारतीय समयानुसार तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड