खेल की खबरें | विश्व कप 2019 के समय पाकिस्तानी टीम में डर का माहौल था : इंजमाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने दावा किया है कि 2019 विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों में असुरक्षा का माहौल था । उन्होंने यह भी कहा कि सरफराज अहमद को तुरंत कप्तानी से हटाने की बजाय उसे और समय दिया जाना चाहिये था।

कराची, तीन जुलाई पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने दावा किया है कि 2019 विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों में असुरक्षा का माहौल था । उन्होंने यह भी कहा कि सरफराज अहमद को तुरंत कप्तानी से हटाने की बजाय उसे और समय दिया जाना चाहिये था।

इंजमाम ने कहा कि कप्तानों को समय दिये जाने की जरूरत है ताकि वे अनुभव के साथ बेहतर हो सकें ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: टाइटल स्पॉन्सर VIVO के साथ करार पर बोर्ड की अगली बैठक में होगी चर्चा.

उन्होंने कहा ,‘‘पिछले विश्व कप में भी मुझे लगा कि कप्तान और खिलाड़ी काफी दबाव में हैं । उन्हें डर था कि अच्छा नहीं खेलने पर उन्हें टीम से निकाल बाहर किया जायेगा । ऐसा माहौल क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है ।’’

इंजमाम ने एक टीवी चैनल से कहा ,‘‘ सरफराज ने पाकिस्तान के लिये कुछ अच्छी जीत दर्ज की है । वह अच्छा कप्तान बन रहा था लेकिन जब वह अपने अनुभव और गलतियों से सीख चुका था, उसे पद से हटा दिया गया ।’’

यह भी पढ़े | विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ.

इंजमाम 2016 से 2019 विश्व कप कप मुख्य चयनकर्ता रहे और अधिकांश समय सरफराज ही कप्तान थे । मिसबाह उल हक ने जब इंजमाम की जगह ली तो सरफराज को तीनों प्रारूपों में टीम से ही निकाल दिया गया ।

इंजमाम ने कहा ,‘‘ सरफराज ने चैम्पियंस ट्राफी जीती थी और हमें दुनिया की नंबर एक टी20 टीम बनाया । उसे कुछ और समय दिया जाना चाहिये था लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस पर भरोसा नहीं किया और ना ही सब्र से काम लिया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now