देश की खबरें | बच्चों के खेलने के लिए पार्क तो हों ही : उच्च न्यायालय ने आप सरकार और डीडीए से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को आप सरकार और डीडीए से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आनंद विहार कॉलोनी में बच्चों के लिए समर्पित पार्क हों।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को आप सरकार और डीडीए से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आनंद विहार कॉलोनी में बच्चों के लिए समर्पित पार्क हों।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने कहा कि अतीत में उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किये थे कि बच्चों के लिए समर्पित पार्क हों, इसलिए उसका पालन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पीठ ने कहा, ‘‘ बच्चों के खेलने के लिए कुछ पार्क तो हों ही।’’

अदालत ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को एक साथ बैठक करने और आनंद विहार कॉलोनी में बच्चों के लिए पार्क संबंधी प्रतिवेदन को जनहित याचिका के रूप में लेने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं.

अदालत ने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

इसी के साथ अदालत ने आनंद विहार कॉलोनी के निवासी धीरज भूषण की जनहित याचिका का निस्तारण किया जिन्होंने दावा किया है कि इलाके के 14 पार्क ‘सौंदर्य पार्क’ में तब्दील कर दिये गये हैं और वे बच्चों के खेलने के लायक नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\