देश की खबरें | दिल्ली में कोविड से मौत का ऐसा कोई मामला नहीं जिसकी गिनती नहीं हुई हो : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड से मौत का ऐसा कोई मामला नहीं जिसकी गिनती नहीं की गई हो ।

केवडिया (गुजरात), 6 मई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड से मौत का ऐसा कोई मामला नहीं जिसकी गिनती नहीं की गई हो ।

जैन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में इस वायरस के कारण 47 लाख लोगों की मौत होने का अनुमान व्यक्त किया था ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आए जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली सरकार) की ओर से केंद्र को दिया गया कोविड से मौत का आंकड़ा प्रमाणिक और सही है ।

जैन ने कहा, ‘‘ मैं पूरे देश या अन्य राज्यों के आंकड़ों के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से मौत का ऐसा कोई आंकड़ा नहीं जिसकी गिनती नहीं हुई हो । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने ना तो एक मौत अधिक की गिनती की और एक मौत कम गिनी । दिल्ली देश की राजधानी है और क्या यह संभव है कि यहां किसी की कोविड के कारण मौत हुई हो और मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिला हो? ’’

जैन ने कहा कि आंकड़ा एकत्र करने एवं मृत्यु की संख्या की गिनती में शत प्रतिशत पारदर्शिता रखी गई है ।

डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले दो वर्षों में लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने कोरोना वायरस से या स्वास्थ्य प्रणालियों पर पड़े इसके प्रभाव के कारण जान गंवाई। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से 47 लाख लोगों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू