देश की खबरें | बेंगलुरु में लॉकडाउन बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है कर्नाटक सरकार के सामने : येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन, कोविड-19 को नियंत्रित करने का समाधान नहीं है और बेंगलुरु में उसे बढ़ाने का सरकार के समक्ष कोई प्रस्ताव नहीं है।

बेंगलुरु, 17 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन, कोविड-19 को नियंत्रित करने का समाधान नहीं है और बेंगलुरु में उसे बढ़ाने का सरकार के समक्ष कोई प्रस्ताव नहीं है।

बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई रात आठ बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन है।

यह भी पढ़े | JAC Jharkhand Board 12th Result 2020 Declared: झारखंड बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट का रिजल्ट, ऐसे करें चेक.

कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तीव्र वृद्धि के चलते ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि वर्तमान लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है क्योंकि इस संक्रमण श्रृंखला को तोड़ने के लिए इतने समय की जरूरत होती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘लॉकडाउन कोविड-19 को नियंत्रित करने का समाधान नहीं है और बेंगलुरु में उसे बढ़ाने का सरकार के समक्ष कोई प्रस्ताव नहीं है।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1733 नए मामले सामने आए, अबतक राज्य में 1084 लोगों की हुई मौत.

मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में कोविड-19 की स्थिति पर आठ जोनों के प्रभारी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ शुक्रवार को यहां बैठक की।

इससे पहले भी लॉकडाउन की पूर्व संध्या पर येदियुरप्पा ने कहा था कि सरकार की बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इसे बढ़ाने की योजना नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर सहयोग करने की अपील की थी।

लेकिन शुक्रवार को शहर के महापौर एम. गौतम कुमार और आयुक्त बी एच अनिल कुमार ने कहा कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी निजी राय है कि 15 दिनों का लॉकडाउन अच्छा होगा क्योंकि इस संक्रमण श्रृंखला को तोड़ने के लिए इतने समय की जरूरत होती है।

विपक्षी कांग्रेस ने भी विशेषज्ञों की राय लेकर कम से कम 15 दिनों के लॉकडाउन लगाने की मांग की थी।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडारे ने ट्वीट किया, ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री, आपने बेंगलुरु में लॉकडाउन लगाया है लेकिन इस लॉकडाउन से परिणाम की उम्मीद करना मुश्किल है जो बस लगाने की खातिर लगाया गया है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ विशेषज्ञ की राय लीजिए और बेंगलुरु में कम से कम 15 दिनों के लिए कठोर लॉकडाउन लगाइए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो भगवान आ जाए तो भी बेंगलुरु को बचाना मुश्किल होगा।’’

मुख्यमंत्री की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राजस्व मंत्री आर अशोका ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। मैं मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद यह बात कह रहा हूं। सरकार के सामने ऐसा कोई विचार नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिली और बैठक में उस पर चर्चा हुई।...यदि हम लॉकडाउन जारी रखते हैं तो हम उसे जारी रखते ही रह जायेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि जहां जरूरी है, उन स्थानों को सील करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

शहर में 16 जुलाई को कोविड-19 के मामले 51,422 तक पहुंच गये जिनमें से 1032 मरीजों की जान चली गयी जबकि 19729 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\