देश की खबरें | लोकतंत्र में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और भारत इसका कड़ा जवाब देगा।

वज्रकरुर (आंध्र प्रदेश), नौ मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और भारत इसका कड़ा जवाब देगा।

अनंतपुर जिले के वज्रकरुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकी हमले की निंदा की और इसे ‘अक्षम्य कृत्य’ करार दिया जिसने भारत की संप्रभुता और मानवता को चुनौती दी है। नायडू ने कहा, ‘‘इस देश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सख्त कार्रवाई करेंगे।’’

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को अपना रास्ता सुधारना चाहिए था, लेकिन उसने बार-बार उकसा कर भारत को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों के माध्यम से जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया।

नायडू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए आंध्र प्रदेश के सैनिक मुरली नाइक को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को आश्वासन दिया कि राष्ट्र हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

दो साल से सेना में कार्यरत नाइक देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए। नायडू ने कहा, ‘‘हमारे सैनिक बिना आराम या भोजन किये हमारी रक्षा करते हैं।’’

उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों से सतर्क रहने, सक्षम होने पर सशस्त्र बलों में शामिल होने और कठिन समय में राष्ट्र के साथ एकजुट रहने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\