देश की खबरें | फिलहाल 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि फिलहाल 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है, लेकिन उन्होंने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पाबंदियां लगाने की जरुरत पर बल दिया।

मुंबई, पांच जनवरी कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि फिलहाल 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है, लेकिन उन्होंने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पाबंदियां लगाने की जरुरत पर बल दिया।

राज्य के कोविड-19 कार्यबल और राज्य के स्वास्थ्य, योजना और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में टोपे ने कहा कि मंगलवार को राज्य में 16,000 से ज्यादा नये मामले आए थे और बुधवार को यह संख्या बढ़कर 25,000 हो गई।

उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी बात यह है कि 90 फीसदी मामलों/मरीजों में बीमारी का कोई लक्षण नहीं है, सिर्फ 10 फीसदी मरीजों में लक्षण नजर आ रहे हैं और उनमें से भी महज दो प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत है।

पिछले दो सप्ताह से राज्य में कोविड-19 के मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कार्यबल ने पाबंदियों में वृद्धि शब्द का उपयोग किया है, इसका अर्थ है, अगर मामलों में ऐसे ही वृद्धि होती रही.... हमें अभी लॉकडाउन का उपयोग नहीं करना है। आज की बात करें तो 100 फीसदी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि वृद्धि संबंधी पाबंदियां लगाने से सिर्फ गैर-जरुरी गतिविधियों पर रोक लगेगी।

टोपे ने कहा, ‘‘जहां-जहां भीड़ होती है, वहां पाबंदियां लगेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी जगहों पर पाबंदियां लगायी जाएं।’’

उन्होंने कहा कि कार्यबल की सिफारिशों पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राय ली जाएगी।

मंत्री ने टीकाकरण पर जोर दिया और कहा कि जिन्होंने अभी भी टीका नहीं लगवाया है, उन्हें तत्काल इंजेक्शन लेने और कोरोना योद्धाओं को तीसरी खुराक लगाए जाने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू