देश की खबरें | मुख्यमंत्री की पत्नी को 11 एकड़ औद्योगिक भूमि देने में कोई बेइमानी नहीं-झामुमो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी का बचाव करते हुए दावा किया कि सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कंपनी को चान्हो औद्योगिक पार्क में 11 एकड़ भूमि आवंटित करने में सरकार ने कोई गड़बड़ी नहीं की है।

रांची, 26 अप्रैल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी का बचाव करते हुए दावा किया कि सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कंपनी को चान्हो औद्योगिक पार्क में 11 एकड़ भूमि आवंटित करने में सरकार ने कोई गड़बड़ी नहीं की है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज यहां आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कंपनी को चान्हो औद्योगिक पार्क में 11 एकड़ भूमि आवंटित करना बिलकुल वाजिब था और उसमें सरकार ने कोई बेइमानी नहीं की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार तथा करीबियों के खिलाफ भाजपा जानबूझ कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पर सीधा हमला बोला और कहा कि सोरेन परिवार पर आरोप लगाने से पहले दास खुद अपने गिरेबां में झांकें।

उन्होंने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते दास के बेटे को टाटा में नौकरी मिली थी । उन्होंने छत्तीसगढ़ के दर्जनों लोगों को टाटा की कंपनियों में नौकरियां दिलवाईं लेकिन मुख्य विपक्ष दल होते हुए भी झामुमो ने इसको राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया।

भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से आवंटित जिस पत्थर खदान की बात की जा रही है उस खदान से एक इंच पत्थर नहीं बेचा गया।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने 2008 में लीज के लिए आवेदन दिया था इसका उल्लेख 2009, 2014 और 2019 के चुनावी हलफनामे में है। फिर भी इसको ऑफिस ऑफ प्रॉफिट बताकर राज्यपाल को गुमराह किया गया।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर इस मसले पर अपना पक्ष रख चुका है।

इससे पूर्व सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने झामुमो सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया था कि सरकार ने सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बिजुबाड़ा, चान्हो ब्लॉक स्थित बरहे औद्योगिक क्षेत्र में 11 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है और ऐसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू