खेल की खबरें | खेल में हमेशा दबाव रहता है, यह खिलाड़ी को बेहतर बनाता है: सूर्यकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैदान के हर क्षेत्र में आसानी से बड़ा शॉट खेलने काबिलियत रखने वाले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि दबाव खेल का अहम हिस्सा है और यह खिलाड़ी को बेहतर बनाने में मददगार होता है।

मुंबई, 20 मई मैदान के हर क्षेत्र में आसानी से बड़ा शॉट खेलने काबिलियत रखने वाले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि दबाव खेल का अहम हिस्सा है और यह खिलाड़ी को बेहतर बनाने में मददगार होता है।

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर सूर्यकुमार ने कहा कि वह रन बनाये यह नहीं, वह हमेशा दबाव महसूस करते है।

भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ दबाव हमेशा बना रहता है। मैं रन बना रहा हूं या नहीं, मैं हमेशा दबाव महसूस करता हूं। अगर कोई कहता है कि दबाव नहीं है तो वह झूठ बोल रहा है। जब आप बल्लेबाजी करने जा रहे हों तो दबाव होना लाजिमा है। आप इस दबाव से कैसे उबरते है वह आपको बेहतर क्रिकेटर बनाता है।’’

मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अभी अगर-मगर के फेर में फंसी है लेकिन सूर्या इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आराम से आज (शनिवार) के मैच देखेंगे और तय करेंगे की रविवार को हमारे हाथ में क्या है तथा हम आगे क्या कर सकते है।’’

‘मिस्टर 360 डिग्री’ के नाम से जाने जाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ दूसरी टीमें क्या कर रही है इसे छोड़कर इस बात पर ध्यान देंगे कि हम क्या कर रहे हैं । मुझे लगता है कि हमारे लिए अपनी योजना से जुड़े रहना और उसके साथ आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू