जरुरी जानकारी | नोटबदली के लिए कुछ बैंक शाखाओं में नोटों की हो गई किल्लत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कुछ बैंक शाखाओं में 2,000 रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया बुधवार को पर्याप्त नकदी न होने के कारण अस्थायी तौर पर रोकनी पड़ी जिससे लोगों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा।

नयी दिल्ली, 24 मई कुछ बैंक शाखाओं में 2,000 रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया बुधवार को पर्याप्त नकदी न होने के कारण अस्थायी तौर पर रोकनी पड़ी जिससे लोगों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा।

बैंकों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुछ शाखाओं में 2,000 रुपये के नोट के बदले दिए जाने वाले कम मूल्य के नोट कम पड़ गए। हालांकि कुछ समय बाद करेंसी चेस्ट से नोट आ जाने के बाद लोगों को राहत मिल गई।

बहरहाल विभिन्न बैंकों के शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया कि शाखाओं में कम मूल्य के नोट की कमी से जुड़ी बड़ी शिकायतें नहीं सामने आई हैं। इसके साथ ही शाखाओं में भीड़ की भी स्थिति नहीं देखने को मिली है।

केनरा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक भवेंद्र कुमार ने कहा, "हम दिल्ली सर्किल में अपनी सभी शाखाओं को 500, 200 और 100 रुपये मूल्य के नोट लगातार पहुंचा रहे हैं ताकि 2,000 रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।"

रिजर्व बैंक के 2,000 रुपये के नोट चलन वापस लेने के गत 19 मई के ऐलान के बाद इन नोटों को बदलने या जमा करने का सिलसिला मंगलवार से ही शुरू हुआ है। पहले दिन नोट बदलने या जमा करने के लिए पहचानपत्र मांगे जाने और फॉर्म भरवाने की कुछ शिकायतें ग्राहकों ने की थीं।

हालांकि रिजर्व बैंक यह साफ कर चुका है कि इसके लिए किसी भी व्यक्ति को कोई भी पहचानपत्र नहीं देना है और न ही कोई फॉर्म भरना है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को भी कहा कि केंद्रीय बैंक 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है और इसे बिना किसी बाधा के पूरा कर लिया जाएगा।

आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट बदलने या जमा करने के लिए लोगों को 30 सितंबर तक का वक्त दिया है। इसके साथ ही इस नोट को वैध मुद्रा के रूप में भी बनाए रखा गया है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\