देश की खबरें | म्यामां तट के नजदीक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की आशंका, दक्षिण बंगाल में हो सकती है भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को म्यामां के तट के समीप एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान लगाया और कहा कि ऐसी आशंका है कि इसकी वजह से अगले सप्ताह राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होगी।

कोलकाता, 25 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को म्यामां के तट के समीप एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान लगाया और कहा कि ऐसी आशंका है कि इसकी वजह से अगले सप्ताह राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होगी।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्र जो अब भी इस सप्ताह की शुरुआत में हुई मूसलाधार बारिश से उबर रहे हैं और अब उसे मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए।

मौसम कार्यालय ने बताया कि म्यामां तट के नजदीक उत्तरपूर्व और पड़ोसी पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 27 सितंबर को चक्रवात की परिस्थिति बनने की आशंका है और इसके प्रभाव की वजह से अगले 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

कार्यालय ने विशेष बुलेटिन में बताया कि इस परिस्थिति के उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने और 29 सितंबर के करीब पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचने की आशंका है।

राज्य में भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को उप चुनाव है। इस सीट से ममता बनर्जी भी चुनावी मैदान में हैं।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूदा गहन दबाव के और गहन होकर शनिवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने और रविवार की शाम तक इसके विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की आशंका है।

इन दो मौसम परिस्थितियों की वजह से दक्षिणी बंगाल के ‘कई स्थानों’ पर रविवार और सोमवार तथा ‘ज्यादातर स्थानों’ पर मंगलवार और बुधवार को गरज के साथ बारिश होने की बेहद आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\