देश की खबरें | दस साल में कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए कार्ययोजना बनाने की जरूरत है: असम के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि अगले 10 साल में असम को कृषि, पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक कार्ययोजना की जरूरत है।

गुवाहाटी, 16 दिसंबर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि अगले 10 साल में असम को कृषि, पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक कार्ययोजना की जरूरत है।

उन्होंने संबंधित विभागों से हर साल एक उत्पाद का चयन करने तथा उसमें राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करने की अपील की।

यहां आठवें असम अंतरराष्ट्रीय कृषि-बागवानी प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘ विभागों को 10 साल में कृषि, पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल करने के लिए काम करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि राज्य ने मछली पालन जैसे कुछ क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है, लेकिन अब भी काफी कुछ किया जाना बाकी है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हर सीजन में किसानों द्वारा एक से अधिक फसल उगाये जाने से जुड़े अपने अनुभव को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों से दो -तीन फसल उगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेतों के मेड़ों के इर्द-गिर्द नकदी फसलें उगायी जा सकती हैं जिससे किसानों की आय और बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ दो फसलों (डबल क्रॉपिंग)की खेती के लिए सरकार की ओर से मैं सभी मदद का आश्वासन देता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\