कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन परीक्षा है जिसमें हमें पास होना है : नायडू

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन को चार मई से दो हफ्ते के लिए बढ़ाना और उसमें आर्थिक हितों को देखते हुए कुछ छूट दिया जाना कोविड-19 के खिलाफ देश की सामूहिक लड़ाई में उल्लेखनीय कदम है।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में आर्थिक गतिविधियां बहाल करने की ‘‘आवश्यकता’’ का समाधान कर दिया गया है जो जमीनी हकीकत के अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन को चार मई से दो हफ्ते के लिए बढ़ाना और उसमें आर्थिक हितों को देखते हुए कुछ छूट दिया जाना कोविड-19 के खिलाफ देश की सामूहिक लड़ाई में उल्लेखनीय कदम है।

उपराष्ट्रपति ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘मेरे विचार में ऐसे निर्णय के बाद वायरस के खिलाफ लड़ाई को आगे ले जाने का जिम्मा लोगों, राज्य सरकारों और संबद्ध एजेंसियों, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित संबंधित पक्षों के हाथों में है।’’

नायडू ने कहा कि लॉकडाउन 3.0 के दौरान हम जैसा व्यवहार करेंगे, उससे कोरोना के पहले की तरह स्थिति सामान्य होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दो हफ्ते का यह समय इसके लिए आगे की समयसीमा तय करेगा। यह प्रारंभिक परीक्षा की तरह है और एक देश के रूप में हमें इसमें पास होने की जरूरत है। मेरे पास यह विश्वास करने के कारण हैं कि हम सफल होंगे क्योंकि हमारे पास फेल होने का विकल्प नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसने सकारात्मक परिणाम दिए हैं... ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\