कोरोना वायरस से प्रभावित कुछ देशों में मृतकों की संख्या में आ रही है कमी

ईस्टर के मौके पर रविवार को पोप फ्रांसिस ने लॉकडाउन के बीच दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्होंने उनका जीवन बचाने के लिए चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

इटली, फ्रांस और अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में कमी देखी गई है।

ईस्टर के मौके पर रविवार को पोप फ्रांसिस ने लॉकडाउन के बीच दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्होंने उनका जीवन बचाने के लिए चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

चीन में पिछले साल के अंत में यह वायरस सबसे पहले सामने आया था और अब तक दुनियाभर में इससे से 112,500 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है।

स्पेन में हाल के दिनों में मृतकों की संख्या में कमी आई है और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने चेताया है कि लॉकडाउन के तहत यह देश अभी ‘जीत से दूर’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सड़कों पर वापस जाने के लिए उत्सुक हैं ... लेकिन हमारी इच्छा इस महामारी के खिलाफ जंग जीतने और इसे फैलने से रोकने की है।’’

ब्रिटेन में इस वायरस से 10,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने रविवार को कहा कि उन्हें ‘‘एक सप्ताह के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लॉकडाउन को जल्द खत्म करने को लेकर देशों को चेताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\