देश की खबरें | हिंदी साहित्य में एक मूल्यबोध रहा है : अशोक वाजपेयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुप्रसिद्ध कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी ने रविवार को कहा कि हिंदी साहित्य में एक मूल्यबोध रहा है और स्वतंत्रता, न्याय तथा लोकतंत्र, इनके बीच में तनाव और द्वंद भी रहता है लेकिन ये वो मूल्य हैं जो साहित्य से निकलते रहे हैं। ये ऐसे मूल्य हैं जिनके आधार पर हम ईमानदारी की भी जांच कर सकते हैं?

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 सितंबर सुप्रसिद्ध कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी ने रविवार को कहा कि हिंदी साहित्य में एक मूल्यबोध रहा है और स्वतंत्रता, न्याय तथा लोकतंत्र, इनके बीच में तनाव और द्वंद भी रहता है लेकिन ये वो मूल्य हैं जो साहित्य से निकलते रहे हैं। ये ऐसे मूल्य हैं जिनके आधार पर हम ईमानदारी की भी जांच कर सकते हैं?

वाजपेयी शानी फ़ाउंडेशन द्वारा हिंदी साहित्य में वैचारिक ईमानदारी विषय पर आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे।

यह भी पढ़े | Gyms, Yoga Institutes Allowed to Re-open in Delhi: दिल्ली में कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी जगहों पर आज से खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, साप्ताहिक बाजारों को भी खोलने के लिए मिली इजाजत.

वरिष्ठ कवि मंगलेश डबराल ने कहा कि जो लेखक कॉर्पोरेट और राजनीतिक सत्ता, इन दो शक्तियों के विरोध में नहीं है उसे मेरे लिये लेखक मानना कठिन है भले ही वह अच्छा लेखक हो।

वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया के अनुसार आज का समय बहुत जटिल है। आज आपको पता ही नहीं चलता कि जो अन्यायी है वो वाक़ई में खलनायक है या वो एक छद्म लेकर हमारे सामने आया है। आज वैचारिक ईमानदारी के साथ साथ वैचारिक समझदारी की भी बहुत जरूरत है।

यह भी पढ़े | कोरोना के सिक्किम में पिछले 24 घंटे में 31 नए मरीज पाए गए, 3 की मौत: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कथाकार शशांक ने कहा कि लेखकों और कवियों से ज़रुरत से ज़्याद उम्मीद की जा रही है।

पत्रकार और साहित्यकार अनंत विजय ने इस दौरान कहा कि विचारधारा सुई के समान है इससे सीने का काम भी लिया जा सकता है और चुभाने का भी। हिंदी साहित्य में इसका इस्तेमाल चुभाने के लिये ही किया जाता रहा है।

वेबिनार का संचालन वरिष्ठ पत्रकार और कहानीकार मुकेश कुमार ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\