देश की खबरें | अहमदाबाद के पर्यटक के ‘जिप लाइन राइड’ वीडियो में पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना रिकॉर्ड हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ‘जिप लाइन राइड’ का आनंद ले रहे अहमदाबाद के एक पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें आतंकवादियों के हमले के दौरान लोग भागते और गिरते नजर आ रहे हैं।

अहमदाबाद, 29 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ‘जिप लाइन राइड’ का आनंद ले रहे अहमदाबाद के एक पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें आतंकवादियों के हमले के दौरान लोग भागते और गिरते नजर आ रहे हैं।

‘जिप लाइन राइड’ में एक ढलान पर दो बिंदुओं के बीच तार बंधा होता है जिसकी मदद से लोग गुरुत्वाकर्षण के जरिए नीचे की ओर जाते हैं।

पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

पर्यटक ऋषि भट्ट ने ‘राइड’ के दौरान 53 सेकंड का यह वीडियो एक ‘सेल्फी स्टिक’ से शूट किया। वीडियो में भट्ट ‘राइड’ का आनंद लेते नजर आ रहे हैं लेकिन उसी दौरान जमीन पर मौजूद लोग आतंकवादी हमले के कारण अपनी जान बचाने के भागते और गिरते नजर आ रहे हैं।

अहमदाबाद निवासी भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बैसरन घाटी गए थे और उन्होंने ‘जिप लाइन राइड’ का आनंद लेने का फैसला किया।

भट्ट ‘इवेंट मैनेजमेंट’ का कारोबार करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मेरा बेटा और पत्नी सुरक्षित नीचे पहुंच गए और मैंने ‘जिप लाइन राइड’ शुरू कीश् तभी पहली गोली चली। जैसे ही मैं नीचे उतरा, मैंने देखा कि किसी से उसका धर्म पूछा कर उसे गोली मार दी गई।’’

भट्ट ने बताया कि उन्होंने खुद को ‘जिप लाइन’ से अलग किया। फिर वह जिपलाइन से कूदने के बाद अपने परिवार के साथ भागकर एक स्थान पर छिप गए जहां तीन से चार अन्य लोग पहले से छिपे हुए थे।

उन्होंने बताया कि लगभग आठ से 10 मिनट बाद जब चलाई जा रही गोलियां कम हो गईं तो वे भागे और बचकर निकलने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘दो आतंकवादी जमीन पर खड़े होकर लोगों से उनके धर्म के बारे में पूछ रहे थे और उन्हें गोली मार रहे थे। बाकी (आतंकवादी) झाड़ियों में छिपकर गोलीबारी कर रहे थे। जिस तरह से गोलियां चल रही थीं, उससे लगता है कि चार से पांच आतंकवादी थे। दो लोग जमीन पर (सामने नजर आ रहे) थे, लेकिन हमें नहीं पता कि झाड़ियों से कितने लोग गोलियां चला रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि ‘जिप लाइन’ संचालक ने उनसे पहले नौ लोगों को ‘राइड’ के लिए भेजा था।

भट्ट ने कहा, ‘‘जब मैंने ‘राइड’ पर जाने से ठीक पहले सेल्फी स्टिक तैयार की तो उसने (संचालक ने) तीन बार ‘अल्लाह हू अकबर’ कहा। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। वह ये शब्द बोलते हुए नीचे देखता रहा। जब हमने अगले दिन वीडियो देखा तो मुझे एहसास हुआ कि ‘अल्लाह हू अकबर’ कहने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि उस इलाके में भारतीय सेना की मौजूदगी नहीं थी और यह जगह स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में थी।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के 20 मिनट के भीतर सेना ने सभी पर्यटकों को सुरक्षा दी और उन्हें पार्किंग स्थल तक ले आई।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15-20 दिन के भीतर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड