देश की खबरें | दिल्ली में पिता के सामने युवक की चाकू मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर इलाके में बृहस्पतिवार को झगड़े के दौरान एक 20 वर्षीय युवक की उसके पिता के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान देव प्रिय के रूप में की गयी है और वह बुराड़ी इलाके में रहता था।

नयी दिल्ली, एक जुलाई उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर इलाके में बृहस्पतिवार को झगड़े के दौरान एक 20 वर्षीय युवक की उसके पिता के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान देव प्रिय के रूप में की गयी है और वह बुराड़ी इलाके में रहता था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि आजादपुर में केवल पार्क के नजदीक हुई इस घटना के बारे में आदर्श नगर पुलिस थाना में देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली। उन्होंने कहा,‘‘ जांच में यह पता चला है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने पीड़ित युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। ’’ पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद आदर्श नगर पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक का पिता जयपाल (45) मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था कि तभी उसकी मोटरसाइकिल एक अन्य वाहन से मामूली रूप से टकरा गयी। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। जयपाल ने शराब पी हुई थी और उसने अपने बेटे को बुला लिया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा सुलझा लिया गया था।

पुलिस के मुताबिक वहां मौजूद कुछ लोग भी शराब के नशे में थे और झगड़े के बीच में कूद पड़े। जयपाल और उन लोगों के बीच बहस होने लगी। उनमें से किसी एक व्यक्ति ने जयपाल के बेटे को चाकू मार दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान साहिल (25), अन्नू कुमार (21), देवेंद्र (18), सत्यवीर शर्मा (18), आकाश (18) और अनुराग (19) के रूप में की गयी है। सभी आरोपी आजादपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू के अलावा दो चाकू और बरामद किए हैं। इस मामले की विस्तृत जांच हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज