देश की खबरें | युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिवारजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिवारजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि ओहरामऊ गांव के हरभजन यादव के 30 वर्षीय पुत्र दीपक यादव व गांव के किशन यादव इंदौर में निजी काम करते थे और कोरोना काल में दोनों अपने घर वापस आ गए थे।

उन्होंने कहा कि बुधवार देर रात दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि दीपक किसी का फोन आने पर घर से बाहर चला गया था और जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दीपक गांव के बाहर बाग में खून से लथपथ अवस्था में मिला।

घायल अवस्था में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह पुलिस को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने मौके पर पहुंचकर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए और यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने गांव के किशन यादव, चंदन, सुरेश यादव आदि पर हत्या का आरोप लगाया है, जिन्हें हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस