देश की खबरें | पानी के तेज बहाव में युवक बहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया और झरने से करीब 150 फुट नीचे गिर गया।

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया और झरने से करीब 150 फुट नीचे गिर गया।

पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को चित्तौड़गढ़ के बेगू थाना क्षेत्र में मेनाल झरने पर हुई जहां भीलवाड़ा निवासी कन्हैया लाल बैरवा (26) अपने दोस्त अक्षित धोबी के साथ बाइक से पहुंचा था।

पुलिस ने बताया कि दोनों पानी के बीच एक चट्टान पर फोटो खींच रहे थे। कुछ देर बाद बैरवा एक ऐसे स्थान पर पहुंच गया, जहां पानी का बहाव तेज था।

पुलिस ने बताया कि जब वह पानी के तेज़ बहाव में बहने लगा तो उसने सुरक्षा चेन पकड़ ली और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के बहाव में बह गया।

पुलिस ने बताया कि युवक करीब 100 मीटर तक बहने के बाद झरने के साथ करीब 150 फुट नीचे गिर गया।

पुलिस ने बताया कि युवक को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम की ओर से बचाव अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी