राजस्थान: दबंगों ने युवक को पीटने के बाद सिर का मुंडन किया, पीड़ित ने आहत होकर की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला

राजस्थान में 25 वर्षीय एक युवक ने कुछ लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किए जाने के बाद कुएं में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने युवक को नागौर जिले के दावा गांव में रविवार को प्रताड़ित किया। युवक ओमाराम जाट अपने रिश्तेदारों से मिलने नोखा गया था और उसने सोमवार को वहां एक कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

जयपुर: राजस्थान में 25 वर्षीय एक युवक ने कुछ लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किए जाने के बाद कुएं में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने युवक को नागौर जिले के दावा गांव में रविवार को प्रताड़ित किया. युवक ओमाराम जाट अपने रिश्तेदारों से मिलने नोखा गया था और उसने सोमवार को वहां एक कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़े: राजस्थान: नागौर में चोरी के आरोप में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

पुलिस ने बताया कि युवक को प्रताड़ित किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग उसके बाल काट रहे हैं. आरोप है कि वीडियो फिल्माने से पहले युवक से मारपीट की गई.  पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी.

नोखा के पुलिस उपाधीक्षक नेम सिंह चौहान ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच शुरू की गई. युवक ने मारपीट किए जाने और बाल काटे जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वहीं नागौर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 306 एवं 202 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड