देश की खबरें | मां-बेटे की हत्या करने के बाद युवक ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी मां और चार वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। यह सनसनीखेज घटना दोपहर में जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद गांव में हुई।

आजमगढ़, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी मां और चार वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। यह सनसनीखेज घटना दोपहर में जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद गांव में हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि वाराणसी में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाला नीरज पांडेय सोमवार रात को घर लौटा था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को घरेलू विवाद को लेकर नाराज नीरज ने अपनी मां चंद्रकला, अपने बेटे सार्थक और बेटी शुभी पर गोलियां चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नीरज, उसकी मां चंद्रकला और उसके बेटे सार्थक को मृत घोषित कर दिया।

मीना ने बताया कि शुभी (सात) की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि घटना के समय नीरज नशे में था और संभवत: पारिवारिक विवाद के कारण यह वारदात हुई।

उन्होंने कहा कि घटना के समय नीरज की पत्नी कहां थी, यह स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\