देश की खबरें | शादी से इंकार करने पर युवती की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के पिपरा गांव में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने रविवार को 23 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के पिपरा गांव में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने रविवार को 23 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया, ‘‘बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार दोपहर आजम खान (25) अपने सामने घर में रह रही रवीना खातून (23) से मिला, बातचीत की और फिर उसे एक अवैध कट्टे से गोली मार दी। आजम ने उसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई।’’

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्राप्त सूचना के अनुसार, आजम का रवीना के साथ प्रेम संबंध था। वह रवीना से शादी करना चाहता था, लेकिन रवीना इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर आजम खान ने यह अपराध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\