एजेंसी न्यूज

अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा: देवेन्द्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा.

अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा: देवेन्द्र फडणवीस
Devendra Fadnavis- ANI

अहमदनगर, 8 मई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यहां पश्चिमी महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने 18वीं सदी की महान मराठा रानी के सम्मान में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का फैसला पहले ही कर लिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा.’’ मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली BJP में शामिल, मंगलवार को AAP से दिया था इस्तीफा- VIDEO

पिछले वर्ष मध्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).