जरुरी जानकारी | बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान की रेलगाड़ी को भारत के हिसाब से ढालने का काम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की महत्वाकांक्षी ‘बुलेट ट्रेन परियोजना’ के लिए जापान की द्रुत गति की ट्रेन शिंकानसेन को भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से ढाला जा रहा है। शिंकानसेन ट्रेन में बदलाव कर इसे बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भेजा जाएगा। भारत के तापमान, धूल और भार के हिसाब से इस ट्रेन में बदलाव किया जा रहा है।

सूरत/नवसारी (गुजरात), 12 अप्रैल भारत की महत्वाकांक्षी ‘बुलेट ट्रेन परियोजना’ के लिए जापान की द्रुत गति की ट्रेन शिंकानसेन को भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से ढाला जा रहा है। शिंकानसेन ट्रेन में बदलाव कर इसे बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भेजा जाएगा। भारत के तापमान, धूल और भार के हिसाब से इस ट्रेन में बदलाव किया जा रहा है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री ने कहा कि यह परियोजना 2027 में सूरत-बिलिमोरा के बीच 48 किलोमीटर के खंड को पूरा करने के लिए तैयार है। इसका पहला परीक्षण इससे एक साल पहले किया जाएगा। हालांकि, यह परियोजना महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण के मुद्दों की वजह से अटकी हुई है।

अग्निहोत्री ने कहा, “हमें वर्तमान में जापान में चल रही ई5 शिंकानसेन श्रृंखला की ट्रेनें मिलेंगी। हालांकि, हम धूल और तापमान के मामले में इसे भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से ढालने के लिए अध्ययन कर रहे हैं।’’

ई5 श्रृंखला हिताची और कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित जापानी शिंकानसेन हाई-स्पीड ट्रेन का ही एक प्रकार है।

ये ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ने में सक्षम है और 3.35 मीटर चौड़ी है। इस तरह की ट्रेनों में सबसे चौड़ी ट्रेन केवल फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में ही उपलब्ध है।

सूत्रों ने अनुसार, जापानी इस पहलू पर भी काम कर रहे हैं कि ये ट्रेनें ‘भारतीय वजन’ ढोने में सक्षम हों, क्योंकि जापानियों का वजह कम होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\