देश की खबरें | महिला ने अपनी मासूम बच्ची के साथ पानी के हौद में कूद कर आत्महत्या कर ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची के साथ मंगलवार को पानी के हौद में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची के साथ मंगलवार को पानी के हौद में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों, माता पिता और ससुराल वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मृतका प्रकाशी देवी (28) और उसकी तीन वर्षीय पुत्री आर्या का अंतिम संस्कार उसी दिन (मंगलवार) कर दिया।

हालांकि मृतका का एक कथित रिकॉर्डडेड ऑडियो व्हाट्सएप पर परिवार के ग्रुप पर बुधवार को साझा होने पर पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली।

सांचौर थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया, ‘‘एक वाइस रिकॉर्डिंग बुधवार को वायरल हुई है जिसमें एक महिला सांचौर में पटवारी पति पर आरोप लगा रही है कि उसके एक पटवारी महिला से अवैध संबंध है। रिकॉर्डिंग के बारे मुझे पता चलने पर मैंने मामले की जांच की, तब मुझे आत्महत्या के बारे में पता चला।’’

उन्होंने बताया कि ना तो मृतका के माता-पिता और ना ही उसके ससुराल वालों ने मंगलवार को पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाही नहीं चाहते थे इसलिये उन्होंने मंगलवार को बिना पुलिस को सूचित किये अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनायी जायेगी और आवाज की पुष्टि के लिये जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू