देश की खबरें | महिला ने मासूम बेटे के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के करौली जिले के सुरौठ थाना क्षेत्र में सोमवार को 30 वर्षीय महिला ने अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ फांसी से लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, तीन अप्रैल राजस्थान के करौली जिले के सुरौठ थाना क्षेत्र में सोमवार को 30 वर्षीय महिला ने अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ फांसी से लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

हिंडौन के सर्किल अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि जट नगला गांव निवासी शारदा जाटव (30) ने अपने दो वर्षीय मासूम बेटे के साथ अपने घर में फांसी से लटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में गृह कलह की बात उजागर हुई है, दो बहनों की शादी एक ही परिवार में होने के बाद बड़ी बहन के साथ विवाद के चलते महिला अलग रहती थी।

उन्होंने बताया कि मृतका के घर से एक संदिग्ध सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे के समय महिला घर में अपने बच्चे की साथ अकेली थी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और परिजनों की ओर से इस संबंध में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी