देश की खबरें | महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार महिला के पति ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दौसा के महुआ थाने के थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गायत्री देवी ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा ली, उसका पति होमगार्ड में है और वह ड्यूटी पर था।

उन्होंने बताया कि संदीप आज सुबह करीब साढ़े चार बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद जब घर पहुंचा तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा और उसने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार संदीप पारिवारिक विवाद के कारण अपने माता-पिता से अलग रहना चाहता था। हालांकि, असली कारण तो उसके बयान के बाद ही पता चलेगा।

सिंह ने बताया कि गायत्री के शव को ससुराल वालों को सौंप दिया गया है क्योंकि उसके माता-पिता ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड